फ़तेहपुर । जनपद के थाना क्षेत्र के बकेवर के ग्राम अकबराबाद में उस वक्त विवाद की स्थिती उत्पन्न हो गईं । जब ग्रामीणों ने गांव के एक मृतक व्यक्ति कामता प्रसाद कुशवाहा को उनके स्वंय के खेत में दफन करने के लिए मना किया ।
गांव के गंगाराम कुशवाहा ने बताया कि मेरे पिता एक महीने से बीमार थे । जिनका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा था । अचानक आज उनकी मौत हो गई और उनकी अंतिम इच्छा थी कि मुझे मेरे ही खेत में दफन कर दिया जाए । लेकिन कुछ ग्रामीण जितेंद्र पासवान और माया देवी में 112 में सूचना दी और अंतिम संस्कार को रोक दिया इसके बाद थाना प्रभारी ने पहुंच कर संज्ञान में लेते हुए लेखपाल को बुलाकर जमीन की नाप कराई । जिसमें 6 घंटे की कवायद के बाद गंगाराम की बात सही पाया गया और अंतिम संस्कार करने दिया गया ।
थानाध्यक्ष श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि गांव वाले गलत कर रहे थे । लेखपाल के आने के बाद मामला खत्म किया गया ।
