फतेहपुर । जिले के प्राइवेट अस्पताल चांदनी चाइल्ड केयर में भर्ती 10 महीने की बच्ची देवांशी पुत्री छवि प्रकाश निवासी ग्राम रानीपुर मेहरा खागा फतेहपुर है,बच्ची को टायफाइड के चलते रक्त की कमी हो गयी । बच्ची का रक्त समूह दुर्लभ होने के चलते किसी रक्तकेन्द्र मे उपलब्ध न था ।
जानकारी संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को मिलते ही ग्रुप में डाली गई । केस देखते ही राधा नगर निवासी दिलीप अग्रहरि रक्तदान के लिए तैयार हो गए और बच्ची के लिए आभा रक्त केन्द्र पहुच कर अपना दुर्लभ रक्तसमुह बी निगेटिव रक्तदान किया । संस्था के सेवा भाव से प्रेरित होकर तीमारदार कान्हा सिंह ने रक्तदान किया ।
वही दूसरे केस में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज तरन्नुम पत्नी इसरार निवासी पीरनपुर फतेहपुर है । मरीज को रक्त की कमी के चलते डॉक्टर द्वारा बी पॉजीटिव रक्त समूह की आवश्यकता बताई । जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र में बी पॉजीटिव उपलब्ध न था जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को लगते ही केस संस्था के ग्रुप में डाला गया ।केस डालते ही देवीगंज फतेहपुर निवासी अनुपम प्रताप सिंह रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र पहुच कर जरूरतमंद मरीज के लिए अपना बी पाजिटिव रक्तदान किया ।
वही तीसरे केस में जिले के प्राइवेट अस्पताल संवेदना में भर्ती मरीज सूचि मिश्रा पत्नी राहुल मिश्रा निवासी अमरजई फतेहपुर है । मरीज को रक्त की कमी के चलते डॉक्टर द्वारा एक यूनिट ए पाजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई ।
जानकारी संस्था को मिलते ही चुरियानी निवासी दीपक ने जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र पहुचकर अपना ए पाजिटिव रक्त का रक्तदान किया ।
इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह,जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला,परामर्शदाता दीपाली वर्मा, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार लैब असिस्टेंट विनोद,नरेंद्र व आभा रक्तकेन्द्र से लैब टेक्नीशियन शैलू मौर्य व सौरभ उपस्थित रहे ।
