फतेहपुर । राज्य वार्षिक कार्य योजना में स्वीकृत “आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट” कार्यक्रम का संचालन आज जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी फतेहपुर कार्यालय से प्रारम्भ हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० अमरीष चन्द्रा,जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एंव डॉ० नवीन सोनी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ० जय सिंह पटेल व० चि० अ०,संतोष त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक,संजना भारती, फार्मासिस्ट एंव बरमदीन, सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित रहे ।
“आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट” कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के दूरस्थ ग्रामों में आम जन मानस को आयुष विधा का लाभ प्रदान करने हेतु किया गया है । जिससे आम जनमानस का अच्छे स्वास्थय से लाभान्वित हो सके । आज का कार्यक्रम ग्राम भाऊपुर मलवां में आयोजित किया गया है ।
