फतेहपुर /बिन्दकी : मकर संक्रांति के मौके पर बिंदकी तहसील में अधिवक्ता संघ के महासचिव पद के प्रत्याशी राम नारायण अग्निहोत्री एडवोकेट सहित जनपद फतेहपुर के विभिन्न स्थानों में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । खिचड़ी वितरण के साथ कई स्थानों पर ठंड से कांप रहे लोगों को कंबल भी दिए गए । हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों को धन्यवाद दिया ।
बिंदकी तहसील में अधिवक्ता संघ के महासचिव पद के उम्मीदवार राम नारायण अग्निहोत्री ने खिचड़ी भोज का वृहद आयोजन किया । जिसमें तहसील के अधिवक्ताओं व आए हुए मुवक्किलों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी खाई और आयोजक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में श्री अग्निहोत्री के समर्थक अधिवक्ता मौजूद रहे और सहयोग किया ।
इसी तरह बिंदकी नगर के मोहल्ला कुंवरपुर रोड बालाजी धाम स्वागत वाटिका में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया राह चलते राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद दिया गया इसके अलावा वाहनों को रोककर भी प्रसाद दिया गया । इस मौके पर प्रेम बाबू गुप्ता एडवोकेट के अलावा शिवांशु पूनम देवी सविता देवी चांदनी विमलेश कुमार अरविंद कुमार हिमांशु अश्वनी लोकेंद्र चंद्रपाल शिव प्रसाद आदि रहे उधर नगर के ही ललौली रोड मिनी कुआं के पास राम जानकी समिति द्वारा भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । इस मौके पर राजेश मिस्त्री जितेन सोनी कल्लू प्रसाद आनंद विश्वकर्मा कन्हैया मिश्रा आदि रहे वहीं कि कस्बे के ललौली रोड फरीदपुर मोड में एसएस गार्डन के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया इस मौके पर जयकुमार उमराव आदर्श उमराव विजय गुप्ता छोटू मुकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
युवा संगठन सौह ने खिचड़ी व पतंग बांटा

मकर संक्रांति अवसर पर महरहा तथा सौह गांव में युवा सामाजिक संगठन द्वारा बच्चों तथा बुजुर्गों को खिचड़ी भाटी गई तथा छोटे-छोटे बच्चों ने पतंग के साथ मांस के भी वितरण किया इस मौके पर सामाजिक संगठन द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करने को कहा गया ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके इस मौके पर अरविंद सोनकर वनिता सुनकर सोनू सैनी हर्षित सिंह हर्षित वैष्णवी सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
केसरिया हिंदू वाहिनी ने किया खिचड़ी भोज बांटे कंबल

बिंदकी तहसील के ग्राम जाफराबाद में केसरिया हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता तिवारी,उपाध्यक्ष शारदा शुक्ला,भाजपा महिला मोर्चा की बिंदकी नगर अध्यक्ष चेतना सिंह द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ।
सैकड़ों की संख्या में महिला नेत्रियों द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिचड़ी का लुत्फ उठाया । इस मौके पर गरीबों को कंबल भी वितरित किए गए ।
खिचड़ी भोज के आयोजन में मुख्य रूप से संगीता तिवारी, शारदा शुक्ला,चेतना सिंह व गुड़िया मौर्या सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया ।
