फतेहपुर । प्रसून राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाईन संचालित है ।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के संचालन हेतु जनपद स्तर पर भारत सरकार की अधिकृत संस्था NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्था ही अपना आवेदन कर सकती हैं ।
जनपद की ऐसी इच्छुक संस्थायें अपना ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर संशोधित समय सारणी 21 मई 2025 से 02 जून 2025 तक अपना आवेदन कर सकते है ।
तदोपरान्त हार्ड कॉपी समस्त अभिलेखों सहित उपलब्ध संसाधनों का विवरण निदेशक,पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० इन्दिरा भवन,10 तल, अशोक मार्ग लखनऊ/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 04 जून 2025 सांय 05:00 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें ।
प्रशिक्षण देने हेतु इच्छुक संस्थाएँ विस्तृत जानकारी के लिए उल्लिखित वेबसाइट का अवलोकन अथवा जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, कार्यालय विकास-भवन फतेहपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं ।
