बिन्दकी/फतेहपुर । ई रिक्शा में अपने खेत की सब्जी लात कर मंडी बेचने जा रहे किसान की ट्रक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । किसान की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलियाबाद गांव के समीप कुंवरपुर मार्ग में रविवार की सुबह लगभग 5 बजे बिन्दकी से फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा में अपने खेत की सब्जी लाद कर बिन्दकी कस्बे के सब्जी मंडी जा रहे किसान अमृत लाल उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामनाथ लोधी निवासी ग्राम करसवा थाना मलवा जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से निकल गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के चाचा विजय करन ने पुलिस को तहरीर दिया है ।
बताया जाता है कि मृतक अमृत लाल अपनी खेती में हरी सब्जी आदि पैदा करता था । खेत से हरी सब्जी तोड़कर वह अपने ही ई रिक्शा में रखकर स्वयं चलाकर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था । तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
