कानपुर । नागपुर गंगा घाट में उन्नाव जनपद के थाना बारासरवर क्षेत्र के ग्राम गढ़ेवा निवासी होरीलाल का 15 वर्षीय बेटा भगवानदीन सोमवार को अपने दोस्तों के साथ थाना महाराजपुर क्षेत्र के नागापुर गंगा घाट नहाने के लिए गया था । गंगा नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी मे चला गया । जिससे वह भगवानदीन डूबने लगा । शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी और उसे गंगा से बाहर निकाला । ग्रामीणों ने तुरंत उसे सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
।
वही घटना की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । महाराजपुर पुलिस के अनुसार घटना के बाद परिजन शव को गांव ले गए । बाद में दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वे शव को वापस सीएचसी सरसौल ले आए । अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई । परिवारजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रो बुरा हाल है । वही महाराजपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
