बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील बिन्दकी के मो० बाजार स्थित श्री हनुमान मन्दिर प्रांगण में नगर के सभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में एक बैठक सम्पन्न हुई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सात्विक शुक्ला ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हैं और बताया 1925 में,बाल कल्याण पर विश्व सम्मेलन के दौरान जिनेवा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित किया गया था । 1950 से,यह 1 जून को कई देशों में मनाया जाता है । यह दिवस को बच्चों के अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया ।
बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए सरकारों,संगठनों और समुदायों को प्रोत्साहित करना, बच्चों के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और उनके संरक्षण के लिए कदम उठाना बताया और केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई बाल कल्याण योजनाएँ संचालित एकीकृत बाल विकास सेवा/ बाल विवाह निषेध अधिनियम/बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम/राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और बालविवाह निषेध अधिनियम,2001 /निशुल्क बाल शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति/टीकाकरण/पुष्टाहार वितरण /स्वास्थ्य सेवाओ/चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 की जानकारी तथा उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित उ० प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना/ एकीकृत बाल संरक्षण योजना (मिशन वात्सल्य) / बाल कल्याण समिति/किशोर न्याय बोर्ड /विशेष किशोर पुलिस इकाई /आंगनवाड़ी सेवाएं /शिशु हित लाभ योजना/परिवार कल्याण योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी ।
संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता के तहत बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण की दिशा में लगातार काम कर रहा है । संयुक्त राष्ट्र का बाल कोष बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर काम करता है ।
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों का भविष्य हमारे हाथों में है और हमें उनकी सुरक्षा,शिक्षा और समग्रविकास के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ।
यह दिवस हमें अपने समाज में बच्चों के महत्व और उनकी खुश हाल जिंदगी के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है । बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये ।
इस मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र मिश्रा,सात्विक शुक्ला, हिमांशू गुप्ता, राम विशाल शुक्ला,अरुणा,खुशी, राज कुमार गुप्ता, शार्विल शुक्ला, नीता, वरुण सहित कई संख्या में बालक -बलिकाये,महिलायें, पुरुष सहित अन्य संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे ।
