बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील बिन्दकी परिसर में आँल यू०पी० स्टाम्प वेन्डर्स एसोसिएशन तहसील इकाई बिन्दकी के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई ।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए तहसील महामन्त्री सात्विक शुक्ला ने कहा कि 31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है ।
तंबाकू के सेवन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं जानलेवा बताया । तम्बाकू से कई प्रकार के रोग होते हैं जिनमें प्रमुख हैं कैंसर,हृदय रोग,फेफड़ों के रोग,स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं ।
तम्बाकू का सेवन धूम्रपान,चबाने,सूंघने या अन्य तरीकों से किया जा सकता है और यह सभी रूपों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है । जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है । जिनमें से 890,000 गैर-धूम्रपान करने वालों का परिणाम दूसरे नंबर पर हैं ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बनाया । पिछले इक्कीस वर्षों में, दुनिया भर में सरकारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों, धूम्रपान करने वालों, उत्पादकों से उत्साह और प्रति रोध दोनों मिले हैं ।
संगोष्ठी में उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये । संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरुक किया और तंबाकू सेवन धूम्रपान को छोड़ने एवं अपने सगे सम्बन्धियों, ईष्ट मित्रों ,लोगों को इसके दुष्परिणाम बताकर जागरुक करते हुए उन्हें तंबाकू सेवन धूम्रपान को छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया ।
इस मौके पर प्रबन्धक धर्मेंद्र मिश्र,अध्यक्ष अनिल मिश्रा, महामन्त्री सात्विक शुक्ला,नीता शुक्ला,रामशिरोमणि वर्मा,अतुल,शार्विल शुक्ला, आयुषी,नीरज,आलोक रंजन सहित कई संख्या में पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
