– कोई भी नैसर्गिक संरक्षक एक सप्ताह में पेश कर सकता है अपना दावा
फतेहपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि 24 मई 2025 को थाना कल्यानपुर अन्तर्गत ग्राम कोरसम जनपद में बाल संरक्षण इकाई,चाइल्ड हेल्प लाइन एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा रेस्कयू कर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति फतेहपुर के समक्ष एक नवजात शिशु प्रस्तुत किया गया । नवजात शिशु रोड किनारे पीपल के पेड के नीचे कपडे में लिपटा मिला था । जिसमें चीटियां लग गयी थी । जिससे शिशु अस्वस्थ्य हो गया था
उक्त नवजात शिशु अज्ञात पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात थाना अज्ञात जिला अज्ञात को बाल कल्याण समिति के आदेश के क्रम में जिला चिकित्सालय फतेहपुर में भर्ती कराया गया था उपरोक्त नवजात शिशु अब पूर्ण रुपेण स्वस्थ है ।
उक्त नवजात शिशु (बालक) का नैसर्गिक संरक्षक होने के सम्बन्ध में अभी तक कोई नैसर्गिक संरक्षक/माता /पिता उपस्थित नही हुये है । उक्त शिशु के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि कोई उक्त नवजात बालक का कोई नैसर्गिक संरक्षक हो तो बाल कल्याण समिति अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई फतेहपुर कार्यालय में 01 सप्ताह में अपना दावा पेश कर सकता है जिससे उक्त शिशु के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके ।
