फतेहपुर । जनपद के तहसीलो में लंबे समय से कार्यरत लेखपालों एवं बाबू के स्थानांतरण हेतु युवा विकास समिति ने अपरजिलाधिकारी को अनुरोध पत्र सौपा है ।
मांग पत्र में कहा गया है कि तहसील में कई लेखपाल एवं बाबू लंबे समय से एक ही कार्यक्षेत्र में कार्यरत हैं । इन अधिकारियों ने अपने -अपने क्षेत्रों में दलालों का एक तंत्र विकसित कर लिया है जो आम नागरिकों से अवैध वसूली करने के साथ-साथ सरकारी जमीनों एवं तालाबों पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग जैसे गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त हैं । शासन द्वारा जारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है । ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके ।
जरूरत इस बात की हैकि तहसील में लंबे समय से तैनात लेखपालों एवं बाबू का नियमावली के अनुसार तत्काल स्थानांतरण किया जाए तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए ।
युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने सौंपे गए पत्र में जिलाधिकारी से मांग की है कि 3 वर्षों से अधिक एक ही क्षेत्र में तैनात लेखपालों का स्थानांतरण किए जाने,सरकारी जमीन व तालाबो पर कब्जा होने पर संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई सुनिश्चित करने, तहसीलों में लंबे समय से एक ही पटल पर तैनात बाबू का स्थानां तरण किए जाने एवं तहसांलों में सीसीटीवी लगाए जाएं । जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके ।
इस मौके पर संजय दत्त द्विवेदी संगठन प्रमुख, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा,सुशील अग्निहोत्री,दीप कुमार,ऋषि बाजपेई,अमित सिंह,श्याम बाबू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।
