बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली के एक गांव की नाबालिग किशोरी के अपहरण का मुकदमा कोतवाली बिन्दकी में पंजीकृत किया गया है । पुलिस ने किशोरी की बरामदगी एवं अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है ।
17 वर्षीय किशोरी की मां द्वारा कोतवाली बिन्दकी में दर्ज कराई गई तहरीर के मुताबिक उसकी पुत्री उम्र 17 वर्ष 25 मई 2025 को सुबह लगभग 5 बजे घर से गायब हो गयी थी । पारिवारिक जनो ने बहुत खोजा तब पता चला कि ग्राम का एक दंबग व्यक्ति अपनी गुण्डई के बल पर उसे उठा ले गया और कुछ दिनो तक अपने घर में रखा । उस दबंग व्यक्ति व्यक्ति के घर वालो की सहमति से उस दबंग व्यक्ति के चाचाऔ व चचेरे भाई के षडयंत्र से पुत्री को उठा ले गये और बंधक बनाके कही रखा है ।
प्रार्थिया ने इसकी शिकायत चौकी खजुहा में किया था लेकिन अभी तक प्रार्थिया को कोई रिपोर्ट नही लिखी गयी । ऐसी स्थित मे उक्त दबंगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाये । शरीर के मुताबिक कोतवाली बिंदकी में पांच अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) व 61 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है । प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि विवेचना जारी है लापता किशोरी और नामजद अभियुक्तों की सघन तलाश की जा रही है ।
