फतेहपुर । जनपद में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 15 जून से 21 जून 2024 तक जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफल व भव्य तरीके से मनाने के दृष्टिगत दिनांक 15 से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाय ।
जनपद में योग सप्ताह कार्यक्रम का प्लान व गतिविधियां यथा– 15 जून को प्रातः 06 बजे से सामूहिक योगाभ्यास, योग सप्ताह का शुभारंभ एवं उदघाटन समारोह सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में ,प्रोटोकाल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास,16 जून को प्रातः 06 बजे 08 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास सुविधानुसार समय पर रंगोली प्रतियोगिता,योग क्रियाओं का प्रदर्शन, 17 जून को आयुष ग्राम योग दिवस में सामुदायिक योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायतों में,स्वास्थ्य परीक्षण कैंप,18 जून को विशिष्ट वर्ग के लिए योग सत्र का आयोजन,19 जून को कार्यस्थलों पर योग कार्यक्रम,20 जून को महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु योग कार्यक्रम,21 जून 2025 को प्रातः 06 बजे से सामूहिक योगाभ्यास/मुख्य आयोजन,सामूहिक योगाभ्यास के पश्चात समापन/पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा ।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनपद में चार (योग संगम ,योग पार्क ,योग अनप्लग्ड,हरित योग) विशिष्ट गतिविधियां भी की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर गांधी मैदान में किया जाएगा ।
तहसील कार्यालयों,खंड विकास कार्यालयों,नगर पालिका/नगर पंचायत सभी वार्डो/ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास के लिए स्थान चिन्हित करते हुए साफ सफाई,शुद्ध पेय जल, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितो को दिए ।
योगाभ्यास कराने के लिए प्रशिक्षकों की सूची बना ली जाय । योग से संबंधित सभी तैयारियो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने -अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें ।
जिलाधिकारी ने कहा कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सुबह 6:00 से प्रारंभ होगा कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय ।
उन्होंने नोडल/क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि बैनर,बैक ड्राप भी तैयार कराए । योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के योग के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण समय से करा लिया जाय,साथ ही समाज सेवी संगठनों युवक मंगल दल आदि को वालंटियर को भी जोड़ा जाय ।
उन्होंने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा । जब आम जनमानस भी करें योग-रहें निरोग का भाव समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे ।
उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए । जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं । उन्होंने कहा कि योग सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले समस्त योगाभ्यास कार्यक्रमों को फोटोग्राफ आयुष कवच एप,संगम पोर्टल एवं संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए तथा आयुष कवच एप के बारे में लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत कराते हुए इसके उपयोग के प्रति जन सामान्य को जागरूक किया जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत उपस्थित रहे ।
