कानपुर । नरवल तहसील बीते तहसील दिवस में एक पीड़ित ने एक लेखपाल की शिकायत की थी । वही चकबंदी लेखपाल कमलाकांत मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । यह कार्रवाई जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस में मिली शिकायतों के आधार पर की गई ।
सर्किल अधिकारी चकबंदी चकबंदी मोहम्मद असलम ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश प्रजापति ने लेखपाल पर दो भूखंडों की पैमाइश के लिए 90 हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया ।
एक भूखंड की पैमाइश के बाद दूसरे के लिए 20 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की जा रही थी । पीड़ित ने लेखपाल पर जमीन की नपाई को लेकर रुपए मांगने का लगाया था आरोप वही दूसरे मामले में मनीष सिंह चौहान ने वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल द्वारा 20 हजार रुपए मांगने की शिकायत की ।
जांच में पाया गया कि जोत चकबंदी अधिनियम के तहत धारा- 24 से पूर्व भूमि की नाप व कब्जा परिवर्तन का कोई प्रावधान नहीं था । इस पर चकबंदी लेखपाल कमलाकांत मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
