कानपुर । नौगवां गौतम गांव में सोमवार को शहीद सीआरपीएफ जवान शैलेन्द्र कुमार गौतम की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
शैलेन्द्र कुमार 23 जून 2024 को छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों ने राशन लेकर जा रहे CRPF जवानों के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था । ब्लास्ट में सीआरपी एफ की कोबरा बटालियन के शैलेन्द्र कुमार शहीद हो गए थे । ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ लखनऊ से सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे ।
सीआरपीएफ परिवार कानपुर के सदस्यों ने शहीद के घर जा कर उनके परिजनों से मुलाकात की । उन्होंने शहीद की माता बिजमा देवी,बड़े भाई नीरज और पत्नी कोमल को सांत्वना दी ।
साथ ही आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा । सीआरपीएफ परिवार कानपुर में 680 लोगों का समूह ग्रुप के सदस्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ परिवार कानपुर में 680 लोगों का समूह है । यह समूह एक-दूसरे के सुख -दुख में हमेशा साथ रहता है । उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त 2025 में ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी ।
श्रद्धांजलि सभा में जितेंद्र सिंह आईजी,अरविन्द कुमार शुक्ला,सुनील रत्न बौद्ध,नीरज कुमार,कप्तान सिंह, शैलेन्द्र सिंह व अन्य लोगों में रमेश गुप्ता,पंकज,शिवसनेही,जितेंद्र यादव,अनुज कनौजिया,अभिषेक उत्तम, अनिल कश्यप, रविकांत समेत कई अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे ।
