बिन्दकी/फतेहपुर । एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक पहले फुसला कर भगा ले गया । इस मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । जिसमें बताया कि उसकी पुत्री घर से ₹15000 नगद तथा जेवरात भी ले गई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया । काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । दर्ज कराए मुकदमे में यह भी बताया कि उनकी पुत्री घर से ₹15000 नगद तथा कुछ जेवरात भी ले गई है । रात में घर में उसकी पुत्री सो रही थी । जब सुबह देखा तो वह घर में नहीं थी । आरोपी युवक भी गांव में नहीं है ।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
