कानपुर । महाराजपुर के सरसौल रेलवे स्टेशन स्थित बृजलाल वर्मा मेमोरियल महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया । उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी । कार्यक्रम में एक विशेष उपलब्धि की भी सराहना की गई । बीएससी की छात्रा अवनी सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए ।
विद्यालय परिवार ने उन्हें प्रभु श्रीराम चित्र,मोमेंटो और ग्यारह हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ पत्रकार सत्यार्थ विक्रम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा ने बताया कि यह 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस था । प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार बताया ।
उन्होंने कहाकि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा देता है । 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ’ रखी गई है । यह थीम मानव स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य के बीच संबंध को दर्शाती है यह भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा से जुड़ी है ।
इस मौके पर डॉ० अनुप्रिया कपूर,शिवेश सिंह,अवधेश वर्मा अध्यक्ष, अजयप्रताप सिंह उर्फ चुक्कू,मनीष कुमार,अरुण अवस्थी,प्रदीप उत्तम ,अर्जुन कुशवाहा,विशाल,शैलेन्द्र सिंह, प्रशांत पटेल, बजरंग शरण, शिवम गुप्ता व प्रिया कन्नौजिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
