कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल चौकी प्रभारी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार चोर को रंगे हाथों ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दिया । किसके बाद ग्रामीणों सरसौल चौकी प्रभारी को सूचना कर पुलिस के हवाले कर दिया ।
वही सूचना पर पहुंचे रवि शंकर चौकी प्रभारी सरसौल और उप निरीक्षक आशीष कुमार ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर की तलाशी लिया । उसके पास से 2 वीवो मोबाइल और 2,740 रुपये बरामद हुए ।
वही पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गंगा सागर (28 वर्ष) पुत्र राजे लाल निवासी पताखेड़ा थाना महाराजपुर कानपुर नगर बताया । पुलिस ने उसे सुबह 9:15 बजे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई । पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई ।
वही महाराजपुर पुलिस के अनुसार आरोपी रात में घूम-घूमकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था । उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं ।
