बिन्दकी/फतेहपुर । विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई । जिसमें यूनियन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम समस्याएं हैं । बार-बार आगाह करने के बावजूद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है । चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है । समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा ।
मंगलवार को मलवा विकास खंड क्षेत्र के हरदौली गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक पंचायत हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि हरदौली तथा आसपास के गांव में पेयजल की भारी समस्या है पानी की टंकी तो बन गई पाइपलाइन भी पड़ गई लेकिन स्टैंड पोस्ट में टोटी नहीं लगी । जहां टोटी लगी है वहां भी पानी नहीं आ रहा है । उन्होंने हरदौली गांव में बुधराज के घर से सुखी राम के घर तक तथा मौजी लाल के घर से भिखारी प्रसाद के घर तक आरसीसी रोड या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग किया । इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुखीराम ने कहा कि गांव में बिजली की भी समस्या है । कई स्थानों पर अभी बिजली के लट्ठे नहीं लगे हैं जिसके चलते रात में अंधेरा रहता है कई घरों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है ।
यू आर ब्लॉक अध्यक्ष मलवा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हरदौली गांव में नलकूप में सोए जिस वृद्ध के साथ मारपीट की गई थी । इस मामले में अभी ठीक से जांच पड़ताल नहीं की गई आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ठीक से नहीं हुई है ।
इस मौके पर यूनियन के नेता पुत्तन दुबे के अलावा प्रधान राहुल पटेल मनोज पटेल महावीर राजू उर्फ बवंडर स्वामी दिन शिव प्रसाद घनश्याम भोला धीरज अमित अभिषेक सही तमाम लोग मौजूद रहे ।
