फतेहपुर : जिला आबकारी अधिकारी फतेहपुर,सुरेश कुशवाहा ने बताया है कि आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश,प्रयागराज महोदय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक फतेहपुर/संयुक्त आबकारी आयुक्त,वाराणसी जोन,वाराणसी एवं उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज प्रभार प्रयागराज के निर्देशन में जनपद फतेहपुर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में 22 दिसम्बर 2022 से 15 जनवरी 2022 तक जिला आबकारी अधिकारी, फतेहपुर के नेतृत्व में जनपद फतेहपुर में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण क्षेत्रीय निरीक्षकों द्वारा किया गया । जनपद के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गयी । जिसमे कुल 5129 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुए 55 अभियोग पंजीकृत किया गया । साथ ही 3230 किग्रा लहन भी नष्ट किया गया,10 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया तथा 04 को जेल भेजा गया । इसके साथ ही ईंट भट्ठे एवं अवैध शराब के संवेदनशील स्थलों पर अवैध शराब कारोबार निर्माण/परिवहन/भंडारण एवं बिक्री इत्यादि चुनौतियों से निपटने के प्रति सूचना सम्प्रेषण हेतु जागरूक करते हुए उन्हें सतर्क एवं सावधान रहने को कहा गया तथा अवैध/नकली एवं सस्ती मदिरा से जन स्वास्थ्य को होने वाली हानि के साथ राजस्व की व्यापक क्षति के बारे में बताते हुए इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर उसे तत्काल आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को अविलम्ब सूचना उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया ।
इसी क्रम में सभी थानों पर पुलिस के साथ ग्राम चौकीदारों एवं ग्राम प्रधान के साथ भी बैठक कर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना देने हेतु जागरूक किया गया ।
