फतेहपुर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर द्वारा जिला चिकित्सालय फतेहपुर ,रोडवेज बस स्टॉप,मेला तांबेश्वर मंदिर में नुक्कड़ नाटक कठपुतली शो का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० राजीव नयन गिरी मुख्य चिकित्साधिकारी ने फीता काट कर उद्घाटन किया ।
इस अभियान के तहत विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें धूम्रपान व तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए जागरूक किया गया व शपथ दिलाई गई ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि देश में नशीली दवाओं की लत एक गम्भीर चिन्ता का विषय बनती जा रही है । खासकर युवा पीढ़ी में जो कि देश का भविष्य है । नशीली दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति पर बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर भी खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं । नशीली दवाओं का दुरूपयोग के कारण शरीर ही नहीं बल्कि मनुष्य मानसिक तौर से अपंगता की ओर बढ़ रहा है ।
समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पान, सुपारी एवं गुटखा तंबाकू से दूर रहें । दातों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम एवं ओरल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई ।
एसपी सिंह एआरएम रोडवेज फतेहपुर ने बताया कि कई युवा बुरे व्यसनों की लत का शिकार होकर अपना भविष्य तो बर्बाद कर ही रहे है । इसके साथ ही गुनाह की राह पर भी आगे बढ रहें है । जो हम सब के लिए चिंता का विषय है । आज आवश्यकता इस बात की है कि नशे के आदी लोगों को खास कर युवाओं को सही राह दिखाकर उन्हें नया जीवन देने के लिए पूरा समाज इस दिशा में जिम्मेदारी से सामूहिक प्रयास करें ।
डॉ० भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवा व्यक्तियों ने नशे के दुरुपयोग के चंगुल से मुक्त एक उज्जवल, स्वस्थ भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाई । जिसमें प्रतिभागियों से नशे के दुरुपयोग से लड़ने में व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने और अपने सामाजिक सर्कल में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया ।
इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव प्रियंका मौर्य निधि पाण्डेय गुड़िया प्रिंस राजेश राज मानसिंह राजेश कुमार प्रेम चन्द्र आदि लोग मौजूद रहे ।
