फतेहपुर । उत्तर प्रदेश जल मिशन (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने कानपुर के नरवल स्थित नरायणपुर,प्रतापपुर और रहनस गांव का दौरा किया । उन्होंने हर घर जल योजना की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया ।
एमडी ने पानी की टंकी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। जांच में पता चला कि सरसौल ब्लॉक के 62 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत 39 पानी की टंकिया बननी है । जिसमें 25 टंकियां बनाने के लिए बीटीएल कार्यदायी संस्था को काम दिया गया । जहां 4 पानी की टंकिया चालू है ।
वहीं 14 टंकियां बीएसएएस कार्यदायी संस्था को बनाने के लिए दिया गया था । जहां 6 पानी की टंकिया चालू है । शेष टंकियां दो साल से निर्माणाधीन हैं । कुछ स्थानों पर तो 20 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हुआ है । वही नरायनपुर गांव में करीब 1500 घर हैं । जिनमें से अधिकांश में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं । डेढ़ साल से पानी की आपूर्ति चल रही है ।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-शाम नियमित रूप से पानी मिल रहा है । पहले पानी दूर से लाना पड़ता था निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में कई जगह लीकेज की समस्या पाई गई ।
एमडी ने निर्देश दिए कि लीकेज की मरम्मत एक या दो दिन में की जाए । उन्होंने घरों की दीवारों पर नल का नंबर और मालिक का नाम लिखवाने के भी निर्देश दिए रहनस गांव में टंकी का निरीक्षण के दौरान काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था बीटीएल कंपनी को फटकार लगाई ।
एमडी ने कंपनी के बजट में एक प्रतिशत की कटौती के आदेश दिए इसी तरह जल निगम के चीफ इंजीनियर और कार्यदायी संस्था बी एसएएस एमसीजेवी को भी कमियों के लिए फटकार लगाई गई ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता से पानी की टंकी का रखरखाव के बारे में जानकारी ली । वही प्रतापपुर गांव में निरीक्षण के दौरान प्यारे लाल यादव ने बताया कि टोटी में आज तक पानी नहीं आया ही नहीं है ।
प्रतापपुर गांव निवासी शिव मंगल सविता ने बताया कि ज्वाइंट के लीकेज की वजह से आज तक पानी नहीं मिला । वहीं भूप सिंह, पप्पू सहित कई ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर एमडी से शिकायत की । वही सरसौल में 20 साल से पानी की समस्या,3 टंकियां भी नहीं दे पा रहीं ।
समाधान यहां सरसौल कस्बा निवासी भाजपा नेता रानू शुक्ला ने पानी की टंकी की समस्या को लेकर एमडी को एक ज्ञापन दिया । बताया कि सरसौल गांव में पानी की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं । 16000 की आबादी वाले इस गांव में 2003 से पानी की टंकी है । लेकिन यह टंकी केवल दो गलियों और रामपुर मजरे के आधे हिस्से तक ही पानी पहुंचा पा रही है ।
डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर टंकियों की सफाई करवाएं और जल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा हर नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है ।निरीक्षण के दौरान सुरेन्द्र अवस्थी, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार सिंह,डीपीएमयू आशीष सोनी,देवेश दुबे,आदित्य कुमार,वीरेंद्र शुक्ला, उमेश गुप्ता प्रधानपति आदि लोग मौजूद रहे ।
