फतेहपुर । वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार फतेहपुर से पेंशन प्राप्त कर रहे ऐसे पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जिन्होने अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार फतेहपुर में प्रस्तुत नहीं किया है जिस कारण से उनकी पेंशन का भुगतान नियमानुसार रूक गया है वे अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार फतेहपुर में अतिशीघ्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रस्तुत करें । जिससे उनकी पेंशन का भुगतान किया जा सकें ।
वर्तमान माह जून 2025 में कुल 98 पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों ने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित नहीं किया है इसके अतिरिक्त यह भी सूचित करना है कि जिन पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों का आकस्मिक निधन हो गया है । उनके परिजन / वारिस उनकी मृत्यु की सूचना तत्काल कोषागार को दे जिससे अधिक हुये भुगतान की वसूली की जा सकें ।
