बिन्दकी/फतेहपुर । मां काली जी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग के यात्री शेड फिर रात को पंखा एग्जास्ट तथा टोटियों सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी हो गई । लोगों ने सुबह देखा तो हड़कंप मच गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
नगर के मोहल्ला हजरत पुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रात्रि में ठहरने के लिए बनाए गए यात्री शेड का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को दो पंखा,दो एग्जास्ट तथा 15 टोटी कुल लगभग ₹25000 की संपत्ति चोरी कर ले गए ।
शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़काम पर मच गया मोहल्ले के विष्णु द्विवेदी तथा विकास द्विवेदी आदि लोग कोतवाली बिन्दकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
