कानपुर । नरवल और महाराजपुर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें महाराजपुर थाने में नायब तहसीलदार आशीष कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में थाना दिवस हुआ । महाराजपुर थाना दिवस में 8 शिकायतें मिलीं,जिनमें से 4 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया । वही महाराजपुर थाना दिवस में एक मामल गंगागंज की रहने वाली सविता बाजपेई का सामने आया । उनका घर रेलवे लाइन के पास है । बीस साल पहले बने रास्ते को पड़ोसी सोहन द्विवेदी,मोहन द्विवेदी और सुभाष द्विवेदी ने दस साल पहले बंद कर दिया । उन्होंने वहां दीवार बना ली। पीड़िता ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया। कोर्ट ने रास्ता खोलने का आदेश दिया । लेकिन आरोपी अभी भी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं ।
नरवल कोतवाली में एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा और कोतवाल अखिलेश पाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ । यहां 4 राजस्व संबंधी शिकायतें आईं । जिसमें नरवल एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण के निर्देशित किया है ।
