कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा-तिलसहरी मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ सड़क हादसे में एक (35) वर्षीय युवक की मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर कार्रवाई में जुट गई ।
मिली जानकारी केअनुसार नरवल के नरौरा गांव निवासी संजय सिंह पुत्र स्व. हरि प्रसाद अपने साले रवि पुत्र जगदीश निवासी फुफुवार के साथ इलेक्ट्रिक की दुकान का समान लेने कानपुर गए थे ।
समान लेकर घर वापस आते समय तिलसहरी छतमरा मार्ग में एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें रवि उछल कर दूर जा गिरे तथा संजय भी उसी जगह गिर पड़े ।
हादसे में संजय व रवि को गंभीर चोटें आई कार चालकों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया । जहां संजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । इसके बाद कार सवार अस्पताल से भाग गए । हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया ।
रो-रो कर बुरा हाल है वही मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता तथा एक बेटा आदर्श 13 वर्ष तथा बेटी अर्पिता 10 वर्ष है ।
मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि संजय गांव में ही इलेक्ट्रिक की दुकान चलाकर परिवार को भरण पोषण कर रहे थे । वही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा एवं अन्य पदा धिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है ।
