कानपुर । सरसौल क्षेत्र में सरकारी विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई हुई । नरवल तहसीलदार विनीता पांडे,कानूनगो,लेखपाल और पुलिस फोर्स माधवनगर गांव पहुंची ।
वही पुरवामीर में सरकारी जमीन पर दिव्यांग जगदीश कश्यप का मकान बना हुआ है । राजस्व टीम ने मकान खाली करने का निर्देश दिया है ।
जगदीश ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वह दिव्यांग है और परिवार का पालन-पोषण करता है । उसने शासन से मांग की है कि मकान गिराने से पहले उसे सरकारी कालोनी में व्यवस्था कर दी जाए वही राजस्व टीम ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई से पहले उचित व्यवस्था की जाएगी । तहसीलदार विनीता पांडे ने बन रहे घर के निर्माण पर रोक लगा दी है । उन्होंने अधिकारियों को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे रोकने के निर्देश दिए । खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कांत की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई । तहसीलदार ने जानकारी दिया कि माधव नगर व पुरवामीर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रोका गया है । निर्माण करने वालों को एक सप्ताह में स्वयं निर्माण गिराने का निर्देश दिया गया है । ऐसा न करने पर राजस्व टीम कार्रवाई करेगी ।
