कानपुर । नरवल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत सरकारी व प्राइवेट कार्यालय,विद्यालयों समेत गांवों में वृक्षारोपण किया गया । नरवल एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा की अगुवाई में नरवल तहसील के ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया ।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि से भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी,उमेश गुप्ता ,तहसीलदार विनीता पांडे, नायब तहसीलदार समेत कर्मचारी मौजूद रहे इसी अभियान के तहत सरसौल ब्लॉक के बडागांव के प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना सिंह तोमर समेत कई गणमान्य लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । वही सरसौल स्थित शिवनाथ शिवदास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के मैदान में शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने पौधे रोपित किए ।
वहीं सरसौल स्थित स्वामी विवेका नंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र कुशवाहा के अगुवाई में विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों सहित स्कूली बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।
वही एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा व सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना सिंह तोमर ने संबोधन में कहा कि हीटवेव को ग्रीनवेव में बदलने का प्रयास किया जा रहा है यह प्रयास न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक है,बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है उन्होंने कहा कि पेड़ों में भी जीवन है और ये छाया,फल,मृदा संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
