बिन्दकी/ फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने मिलकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया । इस मौके पर केक काटा गया और एक दूसरे को खिलाया भी गया । सभी लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लंबी आयु की कामना किया ।
जानकारी के अनुसार कस्बे के ललौली चौराहे के समीप विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन मनाया गया । इस मौके पर केक काटा गया और एक दूसरे को खिलाया भी गया । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लंबी आयु की कामना की गई ।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउआ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुरू में शिक्षक रहे । वह मिर्जापुर के कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे । उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया था । वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं । उनके रहते भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हुआ है ।
इस मौके पर भाजपा नेता सौरभ वाजपेई,अरविंद भारतीय,रामविलास विश्वकर्मा,अंकित गुप्ता,समाजसेवी स्वाति ओमर,सोमवती निषाद,रचना हुसैन, रजत गुप्ता ,आशीष साहू ,राहुल तिवारी,भोला,राजेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
