फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,नोडल अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग चन्द्रभान एवं नोडल प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्जवल कर मेले का शुभारम्भ किया गया । जिसमें 15 स्टालो में प्रदर्शनी लगायी गयी राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,कौशल विकास एवं डी०डी०यू०जी०के०वाई० के माध्यम से प्रदर्शनी लगायी गयी एवं 11 प्रशिक्षार्थियों को कौशल यूथ आईकॉन से सम्मानित किया गया एवं 11 प्रशिक्षार्थियों को जिलाध्यक्ष द्वारा रोजगार मेला में उत्कृष्ठ वेतन पर सेवायोजित होने पर ऑफर लेटर भी प्रदान किये गये एवं जनपद के उद्योगो के प्रतिनिधियो को भी सम्मानित किया गया है ।
