बिन्दकी/फतेहपुर । सभासद की शिकायत पर आज शुक्रवार को तहसीलदार अचलेश सिंह ने खडियाही मंदिर के पास स्थित मीरखपुर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे ।
सभासद मोतीलाल ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तालाब और कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोग अवैध ढ़ंग से अतिक्रमण कर रहे । मौके का तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण किया कोई निर्माण कार्य होते नहीं पाया गया । उन्होंने आसपास की भूमि को भी नगर लेखपाल के साथ जांचा ।
