फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर थाना कोतवाली क्षेत्रा न्तर्गत ताम्बेश्वर सिद्धपीठ मन्दिर का भ्रमण कर साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
साथ ही जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से संवाद किया । इसके पश्चात थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ओम घाट का भ्रमण कर वहां साफ सफाई ,सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारियों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं से संवाद किया ।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अर्चना अग्निहोत्री,ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार,शहर कोतवाल तारकेश्वर राय सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
