– मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ रहे मौजूद
बिन्दकी/फतेहपुर । शिव शक्ति अखाड़ा द्वारा सशस्त्र सन्यासी पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पद यात्रा में शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिव मौजूद रहे । यात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन किया गया । भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ मौजूद रहे ।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को कस्बे के ललौली रोड स्थित श्री राम जानकी धाम मंदिर से शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिव के नेतृत्व में सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा कार्यक्रम निकल गया पद यात्रा कस्बे के ललौली रोड अम्बेडकर चौराहा मुगल रोड खजुहा चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गो में हुई । पदयात्रा के दौरान नगर के ललौली चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर सशस्त्र संन्यासियों ने शास्त्र का प्रदर्शन किया । पदयात्रा के दौरान बिन्दकी के उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
इस मौके पर सशस्त्र सन्यासी वीरेंद्र,आकाश,निखिल ऋषभ जितेंद्र सूरज बाला, हर्षित हरि ओम अनुराग हंस शिव गोविंद के अलावा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक विमलेश बाजपेई,जिला धर्म प्रचार प्रमुख नर्मदा सागर शुक्ला एसडी अवस्थी के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह, संगीता तिवारी सौरभ बाजपेई ,सोम ठाकुर,आदर्श सिंह चौहान,बीनू पांडेय, हर्षित द्विवेदी,अनिल कुमार, अभय, सविता, रानू द्विवेदी, जितेंद्र यादव,सत्यम द्विवेदी,सजल शर्मा, अनिकेत गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, विलन कुमार,हर्षित चौरसिया, कृष्णा ऋषि शिवा यादव, सत्यम यादव,वीर भदोरिया, अभय सोनी,अमित विश्वकर्मा ,सभासद मोती लाल सत्येंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
