बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी के अन्तर्गत ग्राम बरमतपुर मजरे भरसवां में गरीब दिव्यांग एवं दलित (पासवान) परिवार के साथ हुई कार्रवाई से ग्रसित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए श्री बालाजी सेवा न्यास एवं ईंट निर्माता कल्याण समिती सहयोग से 05 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री में आटा ,चावल, दाल,तेल,हल्दी धनिया मिर्च,सब्जी मसाला सहित दैनिक उपयोगी वस्तुओं में स्टील बाल्टी,शक्कर,चाय,तिरपाल लईया नमकीन और नमक इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराई गई ।
इस मौके पर ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष वेद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता,श्री बालाजी जी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र ओमर मोना भईया,अनूप अग्रवाल,महेंद्र गुप्ता,रामजी गुप्ता,महेंद्र गुप्ता जी सहित लोकेश वर्मा जी उपस्थित रहें ।
