जहानाबाद/ फतेहपुर । विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते कस्बे के दो नलकूपों में कनेक्शन हेतु स्टीमेट 13 लाख 24 हजार 635 रुपये विल जमा करने के एक माह का समय बीत जाने के बावजूद विद्युती करण नहीं हो सका है जिससे एक दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है ।
50 हजार की आवादी वाले नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में प्यासे ओठो को पानी देने के लिए जल निगम विभाग द्वारा 6 नलकूप एवं एक 660 किलोलीटर का ओवर हेड टैक (टंकी) की स्थापित किया है । जब कि एक ओवर हेड टैक मोहल्ला गढ़ी में बीस वर्षों से विभिन्न यांत्रिक खराबी के चलते उससे आज तक जलापूर्ति नहीं होने से नगर पंचायत को हैड ओवर नहीं हो सका है ।
नगर पंचायत द्वारा एक वर्ष से बोर हुए दो नलकूप जिसमें एक नलकूप मोहल्ला दारागंज के समीप आशा देवी मंदिर के समीप एवं दूसरा कस्बा कोड़ा जहानाबाद के मोहल्ला बांध ऊपर एम आर सेंटर के समीप स्थित नलकूप के विद्युत कनेक्शन के लिए 25 जून को 13 लाख 24 हजार 635 रुपये का स्टीमेट का विल विद्युत विभाग को जमा कर दिया गया था । किन्तु एक माह का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक दोनों नलकूपों में विद्युतीकरण नहीं हो सका है । जिससे मोहल्ला मियां टोला,बेहनौटा,छोटी बजरिया,सलवाती,बांध ऊपर,लालूगंज,मूलचन्द गली,पाटी गली,औरंगाबाद,मलिकपुर क्योटरा, पटेल नगर, सुंदरपुर कच्छेउरा, सोनराही गली आदि मोहल्ले के अधिकांश घरों मे लगे नलो से पानी बहुत ही कम आपूर्ति होने से लोगों को टुल्लू पम्प या खैचू पम्प के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है । इतना ही नहीं कही कही तो लगे घरों मे नलो से पानी उगल भी नहीं रहे है । जिससे वहां के वाशिंदों को समर्सिबल से या फिर इंडिया मार्का हैंड पंपों से कीचड़ युक्त पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है ।
अधिशासी अभियंता बिन्दकी राजेश कुमार का कहना है कि नलकूपों के विद्युत कनेक्शन हेतु होने वाली टेंडर प्रक्रिया हमारे हाथ में नहीं है । अधीक्षण अभियंता टेंडर प्रक्रिया करेगे । इसके बाद ही नलकूपों का विद्युतीकरण हो सकेगा ।
