कानपुर । सरसौल विकासखंड में कंपोजिट विद्यालय कन्या जूनियर सरसौल में फाइलेरिया बीमारी के लिए विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ ।
कार्यक्रम में पीसीआई से सोशल मोबाइलाइजेशन कॉर्डिनेटर रामशंकर तिवारी ने विद्यालय के छात्राओं को फाइलेरिया बीमारी के बारे में बताया ।
उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरुआत हो रही है । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं छात्राएं छात्र मिला कर लोगों जागरूक करें और अपने कस्बे और क्षेत्र में फैलेरिया जागरूकता अभियान के लिए रैली भी निकले ।
वहीं शिक्षक बच्चों को शपथ दिलाई की बच्चे अपने गांव से फाइलेरिया मिटाने में सहयोग करेंगे । वे ग्राम प्रधान और अपने कस्बे के लोगों को इसके बारे में जागरूक करेंगे वहीअभियान के दौरान स्कूल में फाइलेरिया पर वाद-विवाद,निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । वही फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है । इसे आमतौर पर हाथीपांव के नाम से जाना जाता है । इसमें शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते । बाद में बुखार,हाथ-पैर में दर्द या सूजन हो सकती है ।
फाइलेरिया की दवा परजीवियों को मार देती है । इससे कभी-कभी सिरदर्द,शरीर में दर्द, बुखार,उल्टी और त्वचा पर चकत्ते जैसी हल्की प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं । आप को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव,राम मनोहर, वंदना अवस्थी,रश्मि किरण, किरण श्रीवास्तव, अनुसुइया सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
