बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर एक दिन पहले रात को एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना की थी । इस मामले में किशोरी की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाले भेज दिया । इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गांव पहुंचा और परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया ।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है । लाइन का आर्डर पूरी तरह से फेल है । विद्वेष की भावना से बुलडोजर चलाया जाता है ।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को तीन लोगों ने गैंगरेप किया था । इस मामले में गैंग रेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर के न्यायालय भेज दिया है ।
इसी क्रम में शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के भाभी से बातचीत किया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया ।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, फतेहपुर शहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, एआईसीसी सदस्य तथा हुसैनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी,जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे तथा कांग्रेस नेता कलीम उल्ला,नसीम अंसारी, प्रशांत शुक्ला नफीस,आशीष तिवारी आदि रहे ।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल है । प्रदेश की हालत खराब है लाइन आफ ऑर्डर पूरी तरह से फेल है । बुलडोजर केवल राजनीतिक बदला लेने के लिए चलाए जा रहा है । कुछ लोगों को टारगेट करके बुलडोजर चलाया जा रहा है । अपराधियों के हौसले बुलंद है अपराधियों में जरा सभी खौफ नहीं है । उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशाली सही नहीं है । रेप आज की घटनाएं लगातार हो रही है । बेरोजगारी की समस्या किसाने की समस्या,बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है । कुल मिला कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है ।
इनसेट –
गैंग रेप का आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
गैंग रेप के आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है । इस मामले में भारतीय जनता पार्टी मलवा मंडल की अध्यक्ष ने प्रेस नोट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की घटना की जानकारी हुई है ।बताया कि आरोपी मनोज कुमार भाजपा के पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक थे ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की संस्तुति पर मनोज कुमार को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है । भाजपा मलवा मंडल अध्यक्ष ने स्पष्ट किया की पार्टी में किसी भी अपराध एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए समर्थन नहीं करती है ।
