कानपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को छात्रों कक्षा 11 व 12 छात्राओं के बीच खाना लेने को लेकर लाइन में आगे पीछे खड़े होने को लेकर छात्रों में धक्का मुक्की हो गई इसके बाद विवाद बढ़ता गया और छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई वही बीते कुछ दिनों पहले भी खाने पीने को लेकर विद्यालय में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था ।
वही मिली जानकारी के अनुसार जब सुबह छात्र खाना खाने मेस में पहुंचे तो लाइन में आगे पीछे खड़े होने के दौरान धक्का मुक्की होने लगी । जिससे मामला बढ़ता गया और छात्र आपस मे भिड़ गए ।जिसमें दो छात्रों को चोटें आ गई । वही विद्यालय प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को दबाकर रखा ।
वही जब मीडिया को जानकारी हुई तो एसीपी समेत महाराजुर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए । वहीं रविवार होने की वजह से अपने बच्चों से मिलने आए परिजनों को भी गेट पर ही रोक दिया गया जिससे नाराज सभी परिजनों ने बारिश के बीच करीब एक घंटे तक मेनगेट पर जमकर हंगामा किया और जबरन गेट खुलवाकर बच्चों से मिलने पहुंचा गए ।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव से मीडिया कर्मियों ने बात करना चाह तो उन्होंने फोन ही नहीं रिसीव किया और इसके बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया ।
वही सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलकर जानकारी चाहिए तो विद्यालय प्रशासन के द्वारा मीडिया कर्मियों को मेन गेट पर ही रोक दिया गया ।
वही एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि विद्यालय की आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही है । अभी तक किसी के द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
