बिन्दकी/फतेहपुर । चार पहिया वाहन में सवार होकर आए चोर दो अलग-अलग घरों से पांच बकरा बकरी चोरी कर ले गए सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को ज्ञान सिंह राजपूत के घर के बाहर बंधी एक बकरी तथा एक बकरा एवं जगधारी कुशवाहा के घर के बाहर बंधी दो बकरी तथा एक बकरा चोरी हो गए । बुधवार की सुबह 6:00 बजे लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
इस मामले में ज्ञान सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को बकरा बकरियों की चोरी हुई है । गांव मे एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार पहिया वाहन जाते दिखाई दे रहा है ।
