– प्रभारी मंत्री ने खाने पीने की व्यवस्था ,मेडिकल कैम्प, भूसे की उपलब्धता की लिया जानकारी
फतेहपुर । प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पलटू का पुरवा को देखा एवं ललौली इंटर कालेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया । प्रभारी मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में खाने-पीने की व्यवस्था,मेडिकल कैंप, भूसे की उपलब्धता इत्यादि व्यवस्थाओं को देखा ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया की पलटू के पुरवा के निवासियों को चिन्हित स्थान पर टेंट लगा कर मेडिकल कैंप,खाने- पीने व मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है ।संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वहां पर रोस्टर वाले चौबीस घंटे तैनात हैं ।
इसी प्रकार जनपद में अन्य जगहों पर जहां बाढ़ ग्रस्त इलाका है
वहां संबंधित उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित टीमें लगातार निगरारनी और राहत कार्य में लगी हैं । पूर्ति विभाग द्वारा सभी कार्ड धारकों को राशन वितरण कराया जा रहा है एवं आपदा प्रबंधन द्वारा भी राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों को किया जा रहा है ।
बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बाढ़ राहत केंद्र के जिला नियंत्रण कक्ष 051802986321077,9454417876 से संपर्क करें ।
