Oplus_131072
बिन्दकी/फतेहपुर । जिले के नगर बिन्दकी में श्री राम भक्त सेवा समिति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव को ज्ञापन सौंपा ।
समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं पर चिंता जताई । इन घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है ।
समिति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोर और बदमाशों को लेकर अफवाहें फैल रही हैं । जागरूकता की कमी से अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं । उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की । पेट्रोलिंग बढ़ा कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया ।
रामभक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विवाद और घटनाएं रोकी जा सकती हैं । उन्होंने मांग की कि फेरी वाले, सब्जी विक्रेता और अन्य लोग अपने साथ आधार कार्ड रखें । इससे उनकी पहचान सुनिश्चित होगी और अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकेगा ।
कार्यक्रम में अवधेश मोदी,यश कुमार,दीनू सविता,विष्णु द्विवेदी ,प्रशांत शुक्ला,सजल शर्मा,अंकित गुप्ता, पंकज सोनकर और कपिल आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।
