बिन्दकी/फतेहपुर । अजरौली गांव जाने की सूचना मिलने पर पुलिस रात में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष के गांव पहुंची । वहां से जिलाध्यक्ष को लेकर कोतवाली गए । लगभग 9 घंटे तक जिलाध्यक्ष कोतवाली में बैठे रहे । यूनियन के लोगों को जानकारी हुई तो अगले दिन सुबह राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और जिले स्तर तक के यूनियन के पदाधिकारी तथा तमाम कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे । सुबह लगभग 9 घंटे बाद जिला अध्यक्ष को जाने दिया गया और कहा गया कि वह कुछ लोगों के साथ पुलिस की मौजूदगी में अजरौली गांव जा सकते हैं । लेकिन यूनियन के लोगों ने तय किया गया कि बिन्दकी में होने वाली 13 सितंबर की महा पंचायत में अगला कार्यक्रम तय किया जाएगा कि कब जाना है ।
जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले हैं ।
उन्होंने गुरुवार को फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव जाकर हत्या का शिकार हुए एक व्यक्ति के परिजनों से मिलने का ऐलान किया था । अजरौली गांव में 26 अगस्त 2025 की रात को केश पाल सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी जिसमें दो लोग राम लखन पटेल तथा वीरभान सिंह घायल भी हुए थे ।
यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अजरौली गांव जाने की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो बुधवार व गुरुवार की मध्य रात लगभग 1:00 बजे हरदौली गांव पहुंची तथा जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल को अजरौली गांव जाने से रोकने के लिए अपने साथ कोतवाली ले आई । रात में जिला अध्यक्ष कोतवाली में बैठे रहे ।
धीरे- धीरे मामले की जानकारी यूनियन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता ओं को हुई तो गुरुवार की सुबह 8 बजे से कोतवाली पहुंचने लगे । यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम मंडल महासचिव देवनारायण पटेल जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे यानी 9 घंटे बाद पुलिस ने यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल को जाने दिया । जिसमें पुलिस ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल अजरौली गांव जाएगा । लेकिन यूनियन के लोगों ने तय किया की 13 सितंबर को बिन्दकी तहसील में पहले महापंचायत होगी । जिसमें तय किया जाएगा कि अजरौली कब जाया जाएगा ।
इस मौके पर यूनियन की जिला संरक्षिका राजेश कुमारी उत्तम महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष ममता गुप्ता,युवा तहसील अध्यक्ष रोहित पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मलवा मोईद अहमद, तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव,तहसील महासचिव अनूप सैनी,तहसील उपाध्यक्ष रमाशंकर सूर्यवंशी,अजीत उत्तम,नगर अध्यक्ष चंद्र गोविंद दुबे, अरुण कुमार पटेल, सुभाष पटेल,कामता प्रसाद,नईम,सत्यम पटेल,केशन,राकेश कुशवाहा,अरुण बैरागी,रामराज पटेल, हरिप्रसाद,शिव कुमारी, सानू सिंह चौहान,मुन्नी सिंह तथा गुड़िया देवी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
