फतेहपुर । जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी ने बताया कि खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में जनपद स्तर पर सांसद एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 08 विधाओं में यथा एथलेटिक्स,कबड्डी ,कुश्ती,वालीबाल,फुटबाल,भारोत्तोलन,जूडो एवं बैडमिंटन में महिला /बालिका एवं पुरूष/बालक श्रेणी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है । जिसमें जनपद के समस्त युवा खिलाड़ी उ० प्र० ग्रामीण खेल लीग में प्रतिभाग हेतु इस लिंक पर पंजीकरण कर सकते है ।
यह पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है । किसी भी तरह की समस्या हेतु इस वीडियो लिंक पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को समझ सकते है । पंजीकरण करते समय अपना संसदीय क्षेत्र एवं विधान सभा क्षेत्र गलत न भरें ।
