बकेवर/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेबर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त महेन्द्र पुत्र मलखे निषाद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी टरूबा पुर मजरे बिजुरी थाना बकेवर आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त कालीदीन पुत्र मथुराप्रसाद उम्र करीब 60 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय,उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव,उप निरीक्षक सुनील कुमार ,उप निरीक्षक गंगाराम रत्ना,उप निरीक्षक कप्तान सिंह शामिल रहे ।
