बिन्दकी/फतेहपुर । लोगों में आत्मविश्वास जगाने तथा भय मुक्त होने का संदेश देने के लिए नगर के मुख्य मार्ग में आरएएफ द्वारा फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही ।
जानकारी के अनुसार नगर में शुक्रवार को आरएएफ 101 बटालियन की डी कंपनी की टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया । यह फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ हुआ । मुगल रोड होते हुए फ्लैग मार्च ललौली चौराहे पहुंचा । इसके बाद फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमा । फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों में आत्म विश्वास जगाया गया । इस मामले में बटालियन के सहायक कमांडेंट विजय मेहंदी ने बताया कि लोगों में आत्म विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है । यह फ्लैग मार्च जनपद के कई स्थानों पर किया जा रहा है । इस मौके में बटालियन के निरीक्षक डीपी सरोज निरीक्षक राम कुमार के अलावा कोतवाली के उप निरीक्षक यशकरण सिंह आदि मौजूद रहे ।
