फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (महिला)व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) जी०जी०आई०सी० में शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्राओं का प्रवेश किया जाना है ।
दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनु० जाति/अनु०जन जाति/सामान्य वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग की ऐसी छात्रायें जा समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की योग्यता रखते है, प्रवेश हेतु अर्ह होंगे । छात्रावासों में प्रवेश हेतु बेवसाइड पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा ।
छात्रावास में प्रथम बार प्रवेश लेने हेतु उक्त बेवसाइट में नवीन आवेदन करें पर जा कर आवेदन करें तथा पूर्व आवासीय छात्राओं द्वारा छात्रावास कार्यालय से अन्तेवासी आईडी प्राप्त कर उक्त बेव साइट में पुनः प्रवेश हेतु आवेदन पर जाकर प्राप्त अन्तवासी आईडी डालकर अपने आवदन को पूर्ण करें ।
अतः इच्छुक पात्र नवीन एवं पूर्व आवासीय छात्राओं को एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि उक्त दोनों छात्रावासों में प्रवेश हेतु उक्त बेवसाइट पर आवेदन 20 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन कर आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त अभिलेखों सहित 20 सितम्बर 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में छात्रावास कार्यालय में जमा करे ।
