फतेहपुर । कुम्हारांन गोड़ा ग्राम गुनीर विकासखंड मलवा में अत्यधिक बाढ़ की सूचना पर 50 गरीब परिवारों को आलू प्याज तेल नमक बिस्कुट नमकीन लाई चना आदि सहित राहत सामग्री समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व बिन्दकी विधानसभा के प्रत्याशी रामेश्वर दयाल गुप्त उर्फ दयालु की तरफ से वितरित की गई ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी बिन्दकी विधानसभा के महासचिव जितेंद्र पासवान,सेक्टर प्रभारी शिव शंकर यादव,बूथ प्रभारी महंगी निषाद,सेक्टर प्रभारी अरुण यादव,सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव,नरेंद्र निषाद,अमित कुशवाहा,रमेश निषाद,सुखराम निषाद,मुकेश निषाद, ननकू निषाद,धनीराम निषाद,राम प्रसाद निषाद,काशी प्रसाद निषाद व झंडा निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
