फतेहपुर । सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अनमोल पाल जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा,तहसील सदर,खागा में किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धघाटन माननीय अनमोल पाल के कर कमलो द्वारा मीटिंग हाल,दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
न्यायालय परिसर,ग्राम न्यायालय बिन्दकी परिसर, कलेक्टेªट परिसर फतेहपुर समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं अपने आशीष वचनो से सभी न्यायिक अधिकारियो को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से किया जा सके ।
इसके अतिरिक्त सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आकांक्षा मिश्रा व समस्त पी0एल0वी0 व समस्त स्टाफ के माध्यम से तथा हेल्पडेस्क लगाकर वादकारियों को सहयोग प्रदान किया गया एवं न्यायिक अधिकारियों को अपेक्षा की गयी कि पिछली लोक अदालत से अधिक वादों को निस्तारण करें ।
लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 408408/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
समसुल हक, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के द्वारा 51 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया एवं श्री चिंताराम,अपर प्रधान न्यायाधीश,पारिवारिक न्यायालय द्वारा 27 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया ।
धनेन्द्र प्रताप सिंह,पीठासीन अधिकारी,मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण द्वारा 76 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए रु० 50939818/-का प्रतिकर दिलाया गया ।
राम किशोर तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 प्रथम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1000/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
मो0 इलियास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1500/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
महेन्द्र कुमार द्वितीय स्पे0 जज पाक्सो एक्ट द्वारा 02 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अशोक कुमार ग्प्प् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट नं0 प्रथम द्वारा 1 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 500/अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया । अजय सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /फास्ट टैªक कोर्ट नं0 द्वितीय द्वारा 01 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 500/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
आशुतोष द्वितीय,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 1090 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 190090/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
संदीप कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 45 सिविल वादों का निस्तारण करते हुए रू० 5968384/ के उत्तराधिकार के प्रमाण पत्र जारी किये गये ।
मो0 साजिद द्वितीय,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 01 द्वारा 340 दाण्डिकवादों का निस्तारण करते हुए रू० 100190/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री पलाश गांगुली, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 3 द्वारा 135 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 47550/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अविनाश रंजन सिविल जज (सी०डि०) एफ0टी0सी0 फतेहपुर द्वारा 200 दाण्डिकवादों का निस्तारण करते हुए रू0 4193825/अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
सुश्री शुभ्रा प्रकाश अपर सिविल जज(जू०डि०) न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा द्वारा 602 दाण्डिकवादों का निस्तारण करते हुए रू 6300/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
बिन्दूू यादव सिविल जज (जू०डि०) द्वारा 11 दाण्डिकवादों का निस्तारण कराया गया । सु0श्री विम्मी सिंह अपर सिविल जज (जू०डि०) एफ0टी0सी0/सी0ए0डब्ल्यू द्वारा 23 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 700/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
आनन्द उमराव अपर सिविल जज(जू०डि०) कोर्ट नं0 04 द्वारा 39 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1020/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
प्रियांशी यादव अपर सिविल जज(जू०डि०) कोर्ट नं० 6 द्वारा 01 दाण्डिक वादों का निस्तारण कराया गया ।
सोनल शाहू अपर सिविल जज(जू०डि०) कोर्ट नं० 3 द्वारा 42 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 36500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया । श्री राजर्वधन तिवारी न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय बिन्दकी द्वारा 1731 दाण्डिक वादों का निस्तारण कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 66385 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 110086097/- रू0 शुल्क वसूला गया । जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 876 वादो का निस्तारण करते हुये 102796000/-रु0 वसूल किया गया । विद्युत विभाग द्वारा 729 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 691955/-रू शुल्क वसूला गया । श्रम विभाग द्वारा 374 वादों का निस्तारण करते हुये 3463172/-रु0 अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 70848 वादों का निस्तारण कर 178064473/- रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राम किशोर तृतीय व सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आकांक्षा मिश्रा एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष व सचिव एवं मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
