बिन्दकी/फतेहपुर । आजादी से लेकर अब तक गांव में न जाने के लिए कोई रास्ता है और ना ही बिजली है गांव के लोगों को मेड से आना जाना पड़ता है । गांव में बिजली न होने के कारण देर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है । कुछ लोग दूसरे स्थान से बैटरी चार्ज करके लाते हैं और घरों के अंदर हल्की रोशनी करके काम चलाते हैं । मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ता है ।
जानकारी के अनुसार खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के कोरवा ग्राम पंचायत के मजरे मोहम्मदपुर गांव में 20 से अधिक दलित समाज के घर है । गांव जाने के लिए आजादी से लेकर अब तक कोई रास्ता नहीं बना है । गांव के लोग मेड़ से आते जाते हैं । इतना ही नहीं गांव में एक भी घर में बिजली नहीं है । देर शाम होते ही पूरे गांव में अंधेरा हो जाता है । कुछ लोग दूसरे गांव से बैटरी चार्ज करके लाते हैं और उसी के सहारे रात में बल्ब जलाकर घर के अंदर रोशनी करते हैं । लेकिन गलियों में भीषण अंधेरा रहता है । गांव की एक भी गली पक्की नहीं है । जिनमें कीचड़ भरा रहता है । पैदल भी चलना मुश्किल रहता है । समस्या की जानकारी मिलने पर बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे गांव से दूर गाड़ी खड़ी करके मेड़ द्वारा मोहम्मदपुर गांव पहुंचे उनके साथ खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल,खजुहा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम,हल्का लेखपाल अनिल कुमार सिंह ,प्रधान भैरो दीन,ग्राम पंचायत सचिव प्राची मिश्रा,पंचायत मित्र राम नरेश उर्फ भोला के अलावा अन्य अधिकारी भी पहुंचे ।
ग्रामीणों ने विधायक जयकुमार सिंह जैकी से समस्याएं बताईं । गांव तक पहुंचाने के लिए पक्के रोड की मांग किया । इसके अलावा गांव में बिजली व्यवस्था करने की भी मांग की गई । विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं हल करने का जल्द काम किया जाएगा । उधर इस मामले में विधायक ने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर गांव का विकास कराने की बात कही । इस मौके पर वेद प्रकाश वर्मा, पिंटू पटेल तथा अश्वनी कुमार पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
