फतेहपुर । लोकार्पण कार्यक्रम के बनाए गए शिलालेख में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम न अंकित कराए जाने से बार एसोसिएशन में रार बढती नजर आ रही है ।
मालूम होकि लोकार्पण कार्यक्रम 22 सितम्बर को होना है । पीठासीन अधिकारी को विरोध जताने वाले अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया है । फतेहपुर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव ने पीठासीन अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि जिला बार संगठन के अध्यक्ष गया दुबे व महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं । बार संगठन के खर्च के 9 महीना के हिसाब मांगे जाने से चिढ़कर उपरोक्त लोकार्पण कार्यक्रम के शिलालेख में जिसको मुख्य अतिथि द्वारा 22 सितम्बर 2025 को संपन्न होना है । संगठन की समस्त कार्यकारिणी में से सम्मानित वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम हटाकर शिलालेख बनवाया गया है । जो अवैधानिक है तथा बार एसोसिएशन की परंपरा के विरुद्ध है । ऐसी स्थिति में यदि उक्त कार्य का आपके मुख्य अतिथि में संपन्न होता है तो सम्मानित न्यायपालिका एवं बार एसोसिएशन की गंभीरता की गरिमा को ठेस पहुंचाना संभावी है । अधिवक्ताओं ने अनुरोध है कि उक्त्त लोकार्पण कार्यक्रम जो बार और बेंच दोनों की गरिमा को प्रभावित करता हो उसे गरिमा बनाए जाने हेतु संबंधित को मार्गदर्शित करने का कष्ट करें ।
इस मौके पर हरदीप सिंह,एडवोकेट हंसराज सिंह,सुशील मिश्रा,महेंद्र सिंह मौर्य,श्री राम पटेल,इंद्र कुमार चौहान, एडवोकेट मणि प्रकाश दुबे,अजय सिंह, एडवोकेट राय जादा अभिषेक राज, सुनील कुमार बाजपेई,संगम लाल,रामनाथ मौर्य,अंकुश तिवारी,स्वप्निल सिंह, रजत कुमार सैनी,बुद्ध प्रकाश सिंह,रच दीपा श्रीवास्तव,देव प्रकाश उमराव ,महेश कुमार द्विवेदी ,अनुराग नारायण मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ।
